बहन की विदाई पर छोटे भाई ने 70 किलोमीटर तक साइकिल चलाई …

बहन की विदाई पर छोटे भाई ने 70 किलोमीटर तक साइकिल चलाई …

बिहार :- एक इमोशनल वीडियो इन दिनों सोशल मिडिया पर जमकर वायरल है, बताया जा रहा है की यह बिहार के पूर्णिया के चंपानगर से है |  जिसे सुशांत सुप्रिया नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिल छू देने वाले इस सीन में दिखाया गया है कि बहन की विदाई के समय छोटे भाई को कार में जगह नहीं मिलती, इसलिए वह साइकिल से कार का पीछा करता हुआ गंतव्य तक पहुंचता है।

यह भी पढ़ें….. पहलाजनी हॉस्पिटल और माता लक्ष्मी नर्सिंग होम पर FIR दर्ज… – unique 24 news

बता दें कि, भाई ने साईकिल से महज एक-दो किलोमीटर या पाँच-दस किलोमीटर नहीं, बल्कि पूरे 70 किलोमीटर तक का सफर तय किया है। ये तस्वीरें जितनी दिल को छू लेने वाली हैं, उतनी ही कार में बैठे लोगों की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाती हैं।

यह वीडियो कथित तौर पर बिहार के पूर्णिया ज़िले के चंपानगर का है। इसमें बहन अपनी विदाई सेरेमनी के लिए कार में जा रही है, जबकि उसका छोटा भाई दूसरी कार में नहीं, बल्कि साइकिल पर उसके पीछे-पीछे जा रहा है। ऑनलाइन शेयर की गई जानकारी के अनुसार, कार में उसके लिए जगह नहीं बची थी।

छोटा भाई अपनी बहन की विदाई के गाड़ी के पीछे साइकिल चलाते हुए दिख रहा है। वीडियो में लड़का लगातार अपनी बहन को ले जा रही कार के पीछे साइकिल चला रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने इस तरह लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय की। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है- बहन की विदाई में छोटे भाई को कार में जगह नहीं मिली, इसलिए वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए लगभग 70 किलोमीटर साइकिल चलाकर गया।

View this post on Instagram

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News खबर जरा हटके खबरें अन्य राज्यों की