सर्व समाज संगठन ने किया लगभग 200 शिक्षकों का सम्मान

सर्व समाज संगठन ने किया लगभग 200 शिक्षकों का सम्मान

अभनपुर :- शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, रायपुर संभाग के तत्वावधान में गायत्री मंदिर परिसर अभनपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 200 शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षा एवं समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें…. भारत और अर्जेंटीना के बिच आर्थिक साझेदारी का हुआ विस्तार – unique 24 news

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने उनके शिक्षा, सामाजिक जागृति एवं महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष नारायण सोनी ने किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व तथा समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा, “शिक्षक वह दीपक है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाता है। शिक्षक समाज की नई पीढ़ी के भविष्य का निर्माण करने वाला सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे कर्मठ एवं समर्पित शिक्षकों का सम्मान कर संगठन स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन सामाजिक एकता और समरसता के साथ-साथ जल, जंगल, जमीन तथा छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों के लिए लोकतांत्रिक और सामाजिक स्तर पर निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, समाज सेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं व्यक्तित्वों का संगठन द्वारा निरंतर सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, उपाध्यक्ष हेमलाल ध्रुव, महामंत्री वेदव्यास तारक, धर्मेंद्र पटेल, देवप्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष नारायण सोनी, यश कुमार साहू, सुखदेव साहू, पवन गुरुपंच, मिलन पटेल, महेंद्र पटेल (नवाचारी शिक्षक), पी.आर. साहू, मिथिलेश सर, अग्नुराम साहू, सेवाराम सिन्हा, बी.आर. साहू, श्रीमती गौकृति तिवारी, श्यामलता ध्रुव, दिलीप कुमार साहू, दौलत ध्रुव, जितेंद्र सिन्हा, प्रदीप साहू एवं विजय राव सहित संगठन के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक गोपेश साहू ने किया। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार तथा छत्तीसगढ़ के हितों एवं अस्मिता की रक्षा के संकल्प को दोहराया गया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर