रायपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर “नवदीप सम्मान समारोह 2.0” का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 120 मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना था।
यह भी पढ़ें… प्रकृति संरक्षण के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने किया पौधारोपण – unique 24 news

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री अभिषेक अग्रवाल जी, ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा केवल “Job Seeker” बनने तक सीमित न रहें, बल्कि “Job Maker” बनने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि युवा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) एवं आधुनिक तकनीकों से भयभीत होने के बजाय इन्हें नए अवसरों के रूप में स्वीकार करें और अपने ज्ञान एवं कौशल के विकास के लिए इनका सकारात्मक उपयोग करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री निलेश कटारे जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, क्षमता एवं संस्कारों का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें तथा भारत माता की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाते हुए समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम में अभाविप रायपुर उत्तर जिला छात्रा प्रमुख सुश्री किंजल पांडिया जी एवं भाग मंत्री श्री राहुल यादव जी मंचासीन रहे सथही कार्यक्रम का संचालन सुश्री दिव्या माहेश्वरी द्वारा किया गया। समारोह में विशेष रूप से सुश्री शिफत परवीन को भी सम्मानित किया गया, जोकि स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह की छात्रा है जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य में दसवाँ स्थान अर्जित किया।
“नवदीप सम्मान समारोह 2.0” के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बार पुनः यह संदेश दिया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है कार्यक्रम मे विशेष रूप से प्रदेश सह मंत्री प्रथम फुटाने, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री दुष्यंत साहू, छात्र विस्तारक पायल राजपूत, उत्तर जिला संयोजक संकल्प राजकमल, अनिकेत, आयुष, दर्शन, वैभव, मोहक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

