वेब-डेस्क :- त्योहारों का मौसम आते ही जहां ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर सेल और ऑफर्स की बाढ़ आ जाती है, वहीं साइबर ठग भी एक्टिव हो जाते हैं। सोशल मीडिया, ईमेल या एसएमएस पर “फ्री दिवाली गिफ्ट” या “डिलीवरी फेल्ड” जैसे लिंक भेजकर लोगों से उनकी बैंक डिटेल्स और पासवर्ड चुराए जा रहे हैं। ये संदेश अक्सर Amazon, Flipkart या India Post जैसे ब्रांड्स के नाम पर भेजे जाते हैं ताकि भरोसा आसानी से जीत लिया जाए।
असली जैसे दिखते हैं फेक वेबसाइट्स
दिवाली या धनतेरस के दौरान कई लोग अगल-अलग शॉपिंग वेबसाइट्स पर ऑफर की तलाश करते हैं और बिना वेबसाइट की असलियत जांचे लिंक पर क्लिक कर देते हैं और बैंक अकाउंट या क्रेडिट-डेबिड कार्ड की जानकारी साझा कर देते हैं। आजकल स्कैमर्स एआई की मदद से असली साइट्स की हूबहू कॉपी बना रहे हैं, जिन्हें पहचानना आम लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इन वेबसाइट्स पर फर्जी रिव्यू भी दिए होते हैं जिससे लोगों को इनपर भरोसा हो जाता है।
पिछले साल Amazon ने 55,000 से ज्यादा फिशिंग वेबसाइट्स और 12,000 स्कैम नंबर ब्लॉक किए थे। ठग “लास्ट मिनट ऑफर” या “लिमिटेड टाइम डील” जैसे झांसे देकर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करवाते हैं। पेमेंट के बाद या तो नकली प्रोडक्ट भेजा जाता है या कुछ भी नहीं मिलता।
यह भी पढ़े … प्रेमानंद जी महराज के लिए एक मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ – unique 24 news
ऐसे पहचानें फेक वेबसाइट और लिंक
- वेबसाइट के URL में अजीब या गलत स्पेलिंग हो (जैसे: amaz0n-sale.com)
- एड्रेस बार में ‘https://’ या ताले का निशान न हो
- WhatsApp या SMS से लॉगिन या पेमेंट लिंक भेजे जाएं
- बहुत सस्ते ऑफर दिखें जो यकीन से बाहर हों
- वेबसाइट पर खराब ग्रामर, फर्जी रिव्यू या कॉन्टैक्ट डिटेल न हो
- केवल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन हो, “कैश ऑन डिलीवरी” न मिले
- “अकाउंट सस्पेंड” या “वेरिफिकेशन जरूरी” जैसे डराने वाले मैसेज आएं
- OTP, पासवर्ड या कार्ड डिटेल मांगी जाए (ध्यान दें: Amazon या Flipkart कभी नहीं मांगते)
क्या करें अगर फंस जाएं ठगी में
अगर गलती से आपने किसी फेक साइट पर पेमेंट कर दिया है तो तुरंत अपने बैंक या UPI एप से संपर्क करें और कार्ड ब्लॉक करवाएं। वेबसाइट के स्क्रीनशॉट और पेमेंट डिटेल्स संभाल कर रखें। इसके अलावा आप cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर फ्रॉड की जानकारी दे सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों और परिवार को भी जागरूक करें ताकि वे ऐसे जाल में न फंसें।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

