Site icon unique 24 news

खूबसूरत युवतियां लोक सेवा केंद्र की आड़ में कर रही थी साइबर क्राइम…!

न्यूज़ डेस्क :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहे एक बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शहर के दरोगा पारा इलाके में ‘निधि परिवहन सुविधा केंद्र’ और ‘शांति देवी सोसायटी’ पर की गई रेड में फर्जीवाड़ा, अवैध उगाही और ऑनलाइन ठगी का बड़ा नेटवर्क सामने आया है।

यह भी पढ़ें… अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य युवराज पाण्डेय के द्वारा रामकथा का आयोजन – unique 24 news

ऐसे हुआ  खुलासा

पुलिस के मुताबिक, यह साइबर क्राइम गैंग ‘निधि परिवहन सुविधा केंद्र’ के नाम पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनाए जा रहे थे, जबकि ‘इंडिया मैट्रिमोनियल’ के नाम पर लोगों को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी की जा रही थी। यह पूरा सेटअप एक हाईटेक कॉल सेंटर की तरह संचालित हो रहा था, जहां टारगेट सेट कर लोगों को फंसाया जाता था।

रेड के दौरान पुलिस ने कुल 18 युवतियों को हिरासत में लिया, जो टेलीकॉलर के रूप में काम कर रही थीं। ये युवतियां सोशल मीडिया और फोटो के जरिए लोगों को प्रेम और शादी के जाल में फंसाकर ठगी करती थीं।

डिजिटल अरेस्ट’ से डराकर वसूली

जांच में यह भी सामने आया कि साइबर क्राइम गिरोह ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे हथकंडों का इस्तेमाल कर लोगों को डराता था और फिर उनसे मोटी रकम वसूल करता था।

इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड कपिल गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ‘शांति देवी सोसायटी’ से जुड़े हिमांशु मेहर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके से, कई कंप्यूटर सिस्टम, जाली दस्तावेज, ठगी में इस्तेमाल गैजेट्स बरामद किए हैं।

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं और जांच जारी है। वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि वे केवल यूट्यूब कंटेंट से जुड़ा काम कर रहे थे, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब उन लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिन्होंने यहां से फर्जी दस्तावेज बनवाए हैं। साथ ही पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version