Site icon unique 24 news

कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में CM सख्त:साइबर क्राइम नशा कारोबार पर दो टूक

रायपुर :- राजधानी में चल रही कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध और नशीली दवाओं के अवैध व्यापार जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गहन समीक्षा करते हुए अफसरों को सख्त और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

साइबर क्राइम को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, लोगों को जागरूक करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से रूप बदल रहा है और आम लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि, साइबर अपराध के बदलते तरीकों की जानकारी आम जनता को दी जाए। अंतरविभागीय समन्वय के साथ व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। साइबर हेल्पलाइन नंबर (जैसे 1930) का प्रचार-प्रसार जोरशोर से किया जाए। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि रेंज स्तर पर 5 साइबर थाने संचालित हो रहे हैं और 9 नए साइबर थानों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े : संस्थापक की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन – unique 24 news

नशीली दवाओं और मादक पदार्थों पर सीएम के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे का कारोबार अन्य आपराधिक गतिविधियों को भी जन्म देता है, इसलिए इसे जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए कि, अभियान चलाकर नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए ताकि अंतरराज्यीय तस्करी पर रोक लगे। NDPS (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत दर्ज मामलों में समयबद्ध कार्रवाई की जाए। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेजों में विस्तृत जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश

सीएम ने अफसरों से कहा कि चाहे वह साइबर ठगी हो या नशा तस्करी, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस (Collector-SP Conference Update) में कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के पहलुओं पर भी मुख्यमंत्री का फोकस साफ नजर आया। साइबर क्राइम और नशे जैसे दो गंभीर विषयों पर सीएम की कड़ी चेतावनी और निर्देशों से आने वाले दिनों में ठोस कार्रवाई की उम्मीद है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version