ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ :- राजधानी में रायपुर ब्राइट फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी खम्हारडीह में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सोसायटी के निवासियों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें…. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य माह’ मनायेगा – रोटरी – unique 24 news

12 लोगों ने रक्त दान किया , वही 43 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई , 38 लोगों ने ब्लड शुगर , कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच करवाई । बिलासा ब्लड ग्रुप और डॉ शिवाकांत दुबे नेत्र चिकित्सक अपने तकनीशियनों के साथ उपस्थित थे रक्तदान करने वाले सभी दान दाताओं को हेलमेट , कंप्यूटर बैग तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत , उपाध्यक्ष नरेन्द्र अंटू ठाकुर , आदित्य शितूत, मनीष वाधवानी , प्रखर गर्ग , विवेक सिंग , दिव्या , याशिका , गायत्री सहित सोसायटी के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के द्वारा सभी तकनीशियनों व डॉक्टरों , ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी रहवासी संघ का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर