CM ने की विश्वकर्मा को एक लाख रूपये दिये जाने की घोषणा

CM ने की विश्वकर्मा को एक लाख रूपये दिये जाने की घोषणा

भोपाल :-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित संवाद भवन में रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी बुद्धसेन विश्वकर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को विश्वकर्मा ने स्व-निर्मित काष्ठ कलाकृति भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वकर्मा की कलाकृति का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा को पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़े :- अश्लीलता वाली फिल्मों की मंजूरी पर जावेद अख्तर ने उठाया सवाल – unique 24 news

उल्लेखनीय है कि बुद्धसेन विश्वकर्मा द्वारा पारम्परिक लकड़ी की नक्काशी से एक मनोरम चित्र तैयार किया गया है, जिसे “हस्तकला नक्काशी” या “लकड़ी की मूर्तिकला” कहा जाता है। यह काष्ठ शिल्पकला किसी सांस्कृतिक या धार्मिक दृश्य को दर्शाती है, जिसमें नृत्य की विभिन्न भाव-भंगिमाओं या पौराणिक चरित्रों का सुंदर चित्रण किया जाता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

मध्यप्रदेश