Site icon unique 24 news

दीपिका पादुकोण ने मनाया अपनी बेटी का पहला जन्मदिन

वेब-डेस्क :- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बेटी के लिए खुद अपने हाथों से केक तेयार किया। आइए देखें अभिनेत्री ने क्या किया पोस्ट।

नज़र आया घर में बना हुआ चॉकलेट केक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ मंगलवार को एक साल की हो गई। इसके एक दिन बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के पहले जन्मदिन के जश्न की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें घर का बनाया हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/DOaGWb2EhJk/?utm_source=ig_embed&ig_rid=058f2492-eace-4778-acd7-1e42dbf083b8

दीपिका की प्रेम भाषा
अभिनेत्री ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने गुब्बारे इमोजी में लगाए हैं।

यह भी पढ़ें…  IND vs UAE : भारत और यूएई का मुकाबला, जानें कब देख सकेंगे ये मैच – unique 24 news

भूमि पेडनेकर ने दिखाया प्यार
इस तस्वीर के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में सितारों से लेकर फैंस तक की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके साथ ही यूजर्स ने भी दीपिका की बेटी को बर्थडे विश किया। साथ ही लोगों ने केक को भी पसंद किया।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version