ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: राहुल ने की सुप्रीम कोर्ट चलने की अपील

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: राहुल ने की सुप्रीम कोर्ट चलने की अपील

नई दिल्ली :- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गाँधी ने विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट चलने की अपील की है । राहुल गांधी ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचने की अपील की। वहीं, हिरासत से रिहा हुए पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन में समर्थन देने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें…. CJP नेताओं का दावा: ‘जब्त फोन में फर्जी सबूत प्लांट कर सकती है पुलिस’ – unique 24 news

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हाथ में संविधान की प्रति लेकर विपक्षी दलों से साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने सभी दलों से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट चलने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और मोहन भागवत उनकी आवाज को दबा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है।

अभिजीत दीपके, अशुतोष रांका और सौरव दास को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा कर दिया गया। इसके बाद पार्टी की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने और समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी तथा अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया गया।

अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। उनकी हिरासत को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर सात के सामने महिला प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की आईसी घोष प्रदर्शनकारियों को ले जा रही बस पर चढ़ गईं। कई महिला प्रदर्शनकारी तिरंगा लेकर बस के सामने बैठ गईं। एसएफआई ने दिल्ली पुलिस पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

प्रदर्शन को देखते हुए कनॉट प्लेस में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने फ्लैग मार्च किया। राजधानी के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News राजनीति