Site icon unique 24 news

हरियाणवी फिल्मों के अभिनेता उत्तर कुमार पर दुष्कर्म का आरोप

वेब-डेस्क :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले हरियाणवी अभिनेता-निर्माता उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनपर एक अभिनेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसी के बाद से वो चर्चा में हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं उत्तर कुमार और किन फिल्मों में किया काम।

कौन हैं उत्तर कुमार?
उत्तर कुमार एक भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक, निर्देशक हैं। वो मुख्य रूप से हरियाणवी फिल्मों में काम करते हैं। उत्तर कुमार का जन्म 7 अक्टूबर 1973 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के बेहता हाजीपुर गांव में हुआ था। अभिनेता ने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़े .. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली के उम्र के साथ Wikipedia ने किया झोल – unique 24 news

इन फिल्मों में किया काम
उत्तर कुमार ने कई फिल्मों में बतौर अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्हें अभिनय के रूप में सबसे ज्यादा पहचान ‘धाकड़ छोरा’ फिल्म से मिली। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके अलावा उन्होंने ‘बावली’, ‘करुणा’, ‘बेधड़क’ आदि फिल्मों में अभिनय किया है। इतना ही नहीं उत्तर कुमार ने ‘सेनापति’ और ‘करमवीर’ जैसी फिल्मों में लेखक की भी भूमिका निभाई है। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेता ने ‘खटारा’ और ‘कंवर साहब’ फिल्म का निर्देशन भी किया है।

किस मामले में फंसे उत्तर कुमार?
एक्ट्रेस ने शालीमार गार्डन थाने में उत्तर कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेता ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का भी आरोप है। इतना ही नहीं जानकारी के मुताबिक, पहले इस मामले में मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने लखनऊ जाकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version