नेशनल डेस्क :- बांग्लादेश के रंगपुर शहर स्थित दासपारा (मछुआपारा) इलाके से एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात एक बंद मकान का ताला तोड़कर घुसी पुलिस को एक ही हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुए। मृतकों की पहचान पूर्व शिक्षकपति गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी और दो बच्चों के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें… असली तरक्की उन फैसलों से होती है,जिनका असर जमीन पर दिखता है : PM – unique 24 news
मृतकों की पहचान
* गणपति चक्रवर्ती (65 वर्ष) – रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक।
* प्रीतिलता चक्रवर्ती (50 वर्ष) – पत्नी।
* आगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23 वर्ष) – बेटी (इसी वर्ष एम.ए. पास)।
* प्रियम चक्रवर्ती (12 वर्ष) – बेटा (5वीं कक्षा का छात्र)।
जांच एजेंसियों (CID) के मुताबिक, घर की छत पर गणपति चक्रवर्ती का शव मिला। सीढ़ियों पर उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटी आगामी के शव पड़े थे, जबकि 12 वर्षीय बेटे प्रियम का शव बेड (बिस्तर) के नीचे से बरामद हुआ।
ऐसे हुआ खुलासा
गुरुवार शाम के बाद से ही परिवार के चारों सदस्यों के मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। जब रिश्तेदारों का संपर्क नहीं हो पाया, तो वे शनिवार रात उनके घर पहुंचे। घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लटका था और अंदर अंधेरा था। पुलिस को सूचित करने के बाद जब ताला तोड़ा गया, तो अंदर की खौफनाक तस्वीर सामने आई।
पुलिस की शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घर के अलमारी और सामान अस्त-व्यस्त बिखरे मिले हैं, जिससे लूटपाट के इरादे से हत्या की साजिश भी देखी जा रही है। रंगपुर पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


