कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर फायरिंग : बासी खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए पंडितों ने भी किया हंगामा

कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर फायरिंग : बासी खाना परोसने को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए पंडितों ने भी किया हंगामा

कुरुक्षेत्र। एक बड़ा विवाद शनिवार, 22 मार्च को कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में सामने आया। जब महायज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के मुताबिक ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि उन्हें बासी खाना परोसा गया, जिस पर उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद यज्ञ आयोजक के सुरक्षा गार्ड (बाउंसरों) ने उन पर गोली चला दी। इस हमले में लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।

फायरिंग के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की भी खबरें आईं। ब्राह्मणों ने सड़क पर लगे बैनर और पोस्टर को भी नष्ट किया। इसके अलावा, यज्ञ स्थल के गेट को भी तोड़ा गया और वहां से गुजर रही गाड़ियों को रोका गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ब्राह्मणों का आरोप: सुरक्षा गार्डों की ओर से उत्पीड़न

ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उन्हें परेशान कर रहे थे। वे किसी भी बात पर उन्हें मारपीट या डंडा मारने की धमकी देते थे। एक ब्राह्मण ने बताया कि वे लोग सिर्फ खाने के बारे में सवाल पूछने पर भी बाउंसरों के गुस्से का शिकार हो जाते थे। गुस्साए ब्राह्मणों ने यज्ञ स्थल के सामने सड़क पर बवाल मचाते हुए आयोजन स्थल के गेट को तोड़ दिया और वहां से गुजर रही गाड़ियों को रोक लिया।राजनीतिक नेताओँ का शामिल होना।

यह भी पढ़े …. World Water Day 2025 : जल संरक्षण हैं हमारी जिम्मेदारी – unique 24 news

राजनीतिक नेताओँ का शामिल होना

केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था इसमें देश भर से 1,500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था। इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम यज्ञ के आयोजकों ने की। यह यज्ञ 27 मार्च तक चलना है। इस यज्ञ में BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत BJP के कई बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं।

तीन बार हुआ यज्ञ

ऐसा कहा जा रहा है कि आयोजकों की ओर से इस यज्ञ का आयोजन तीसरी बार किया गया है। 2021 में जब यह यज्ञ कराया गया था तो पंडाल में आग लग गई थी। इसके कारण यज्ञ पूरा नहीं हो पाया था। दूसरी बार जब हुआ तो बरसात के कारण यज्ञस्थल पर पानी भर गया। इसके कारण भी यज्ञ में विघ्न पड़ गया। अब तीसरी बार यज्ञ हुआ तो फायरिंग हो गई।

बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आशीष तिवारी को तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके ब्राह्मणों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बड़ी संख्या में ब्राह्मण सड़कों पर जमा हैं। ब्राह्मण का कहना है कि बाउंसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News देश दुनियां