पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरा था एस्टेरॉयड, जानिए क्या है रहस्य

पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरा था एस्टेरॉयड, जानिए क्या है रहस्य

वेब-डेस्क :- हमारा यह ब्रह्मांड करोड़ों आकाशगंगाओं से मिलकर बना है। आसमान में अनगिनत तारों को देखते हुए कई बार हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या इस ब्रह्मांड में हम अकेले हैं? या हमारे अलावा भी कहीं किसी सुदूर ग्रह पर कोई एलियन जीवन मौजद होगा।
नासा ने अब तक कई तरह के एक्सोप्लेनेट्स को ढूंढ निकाला है, जिनमें से कई ग्रह तो पृथ्वी जैसे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन एक्सोप्लेनेट्स में कहीं कोई विकसित जीवन फलफूल रहा है?

सोचने पर मजबूर कर देते है कुछ रहस्यमयी संकेत
इंसान लंबे समय से आकाश में टकटकी लगाए इन सब सवालों के जवाब ढूंढता रहा है। गीजा के पिरामिड हों या माया सभ्यता की रहस्यमयी लिखावट हर जगह कई ऐसे संकेत मिलते हैं, जो परग्रही जीवन को लेकर हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं आज के इस आधुनिक युग में विज्ञान टेलीस्कोप और अंतरिक्ष यान की मदद से इन सवालों के जवाब ढूंढ रहा है।

पृथ्वी के करीब से गुज़रा था एलियन शिप
एलियंस की जब बात आती है तो एक खास तरह के एस्टेरॉयड Oumuamua को कौन भूल सकता है। साल 2017 में यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद ही करीब से गुजरा था। इस एस्टेरॉयड का आकार और संरचना देखने के बाद कई लोगों का मानना था कि यह कोई एस्टेरॉयड नहीं बल्कि एक एलियन शिप है।

यह भी पढ़ें…  नेपाल के बाद दुनिया के कई देशों ने सोशल मीडिया पर दिखाया सख्ती – unique 24 news

क्यों थे वैज्ञानिक परेशान ?
इस दौरान ओमुआमुआ के विचित्र गुणों को देखने के बाद कई वैज्ञानिक काफी परेशान हो गए थे। यह एस्टेरॉयड 400 मीटर लंबा और 10 गुना पतला था। इसकी रफ्तार करीब 87.3 किलोमीटर प्रति सेकेंड थी। हालांकि, इसके पास धूल और गैस से बनी पूछ नहीं थी।
उस समय इस एस्टेरॉयड की रफ्तार में भी बदलाव देखने को मिला था। इस कारण ओमुआमुआ का संबंध एलियन से जोड़ा जाने लगा। हालांकि, कुछ स्टडी के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि ओमुआमुआ का संबंध एलियन से नहीं है।

इस वजह से बढ़ी थी एस्टेरॉयड की स्पीड
ये हमारे सोलर सिस्टम के बाहर से आया था। इस पर किए गए शोध में पता चला कि इस एस्टेरॉयड की चट्टान से हाइड्रोजन गैस निकल रही थी, जिसकी वजह से इसकी स्पीड बढ़ रही थी। जर्नल नेचर की शोध के मुताबिक इस एस्टेरॉयड की सतह की बर्फ में हाइड्रोजन के अणु फंसे हुए थे। सूर्य की गर्मी की वजह से इसकी बर्फ पिघली होगी, जिसके चलते हाइड्रोजन मुक्त हो गया। इस कारण इसकी स्पीड बढ़ी थी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबर जरा हटके देश दुनियां