विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश कुमार रावड़े के निर्देशन में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी एवं हीरापुर सब्जी मंडी, दो स्थानों पर संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें….ED का CG शराब घोटाले में बड़ा एक्शन…! 1200 करोड़ की संपत्तियां अटैच – unique 24 news

कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु पैम्फलेट का वितरण किया गया। साथ ही लोगों को बैग एवं पेन भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण एवं स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर