Site icon unique 24 news

रायपुर : डिप्रेशन के चलते घर से निकली महिला, नदी में मिली लाश

रायपुर। खारून नदी में एक महिला की लाश बरामद हुई है। महिला पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गई थी। जिसके बाद घर वालों ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज कराई थी। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

यह भी पढ़ें…एक ही परिवार के 4 लोगों को काट डालाः रात में सोते समय वारदात को दिया अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान सावित्री पटेल के रूप में तौर पर हुई है। वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। महिला कुछ दिन पहले अपने घर से अचानक निकल गई। घर वालों ने आसपास और रिश्तेदारों के घरों पर खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। फिर घर के लोगों ने मंदिर हसौद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

जिसके बाद से पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि, महिला का पारिवारिक विवाद होने से लगातार डिप्रेशन में थी। वह लगातार परेशान चल रही थी। इसी वजह से वह अचानक घर छोड़कर निकल गई। पुलिस को फिलहाल महिला की लाश में किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि महिला ने आत्महत्या करने के लिए पानी में कूद गई होगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version