रोटरी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

रोटरी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर :- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें…. Old Towel DIY Ideas: पुराने तौलिये के 9 शानदार इस्तेमाल

संगोष्ठी का उद्देश्य स्वस्थ मन, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य के महत्व को रेखांकित करना था। विभिन्न गतिविधयों , प्रश्नोत्तर तथा फ़िल्म शो के माध्यम से विद्यार्थियों से इंटरेक्शन किया गया।

डॉ प्रदीप गोविंद शितूत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि डॉ. एला गुप्ता, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय की विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, तनाव को पहचानने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा दैनिक जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

सतीश नायर, जिला शिक्षा अधिकारी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति ने शिक्षा के क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता को विशेष महत्व प्रदान किया।

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों में परीक्षा, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों से उत्पन्न तनाव को समझना तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य डॉ अविनाश पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका भी विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण होती है।


विशेष अतिथि के आसन से एन एच गोयल वर्ल्ड स्कूल के संचालक तोमर ने कहा कि समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने में ऐसे कार्यक्रम सार्थक होते हैं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने हमेशा ही ऐसे कार्यक्रमों की ओर विशेष ध्यान दिया है जो समाज में लंबे समय तक रहने वाला असर डालें । इसके लिए हम रोटरी क्लब ऑफ रायपुर का धन्यवाद करते हैं ।
इस अवसर पर क्लब के सुभाष साहू, उत्तम गर्ग, सचिव निपेश प्रजापति , कृष्णा साहू तथा भारी संख्या में विद्यार्थी तथा शिक्षक उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

 

Breaking News छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर