सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा; शेयर बाजार में भारी दबाव

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा; शेयर बाजार में भारी दबाव

मुंबई :- घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती सत्र में बिकवाली के दबाव के चलते सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी भी करीब 150 अंक फिसलकर 24 हजार के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। आईटी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला।

यह भी पढ़ें…. राहुल गांधी बोले- छात्रों की आवाज दबाने के लिए हुआ बल प्रयोग – unique 24 news

शुरुआती कारोबार में निवेशकों की मुनाफावसूली और चुनिंदा सेक्टरों में बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना रहा। सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक गिरकर 76,800 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी करीब 150 अंक टूटकर 24,000 के आसपास कारोबार करता रहा।
कारोबार के दौरान आईटी, फार्मा और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली दर्ज की गई, जिससे प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ा। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की नजर अब वैश्विक संकेतों और आगामी आर्थिक घटनाक्रम पर बनी हुई है।
एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग कमजोरी के साथ कारोबार करता रहा। दूसरी ओर, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार सकारात्मक बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स, नैस्डैक और एसएंडपी 500 तीनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे।
विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते सात कारोबारी दिनों में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 4,660 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की है, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का निवेश रुख उतार-चढ़ाव भरा बना हुआ है।
इससे पहले सोमवार को भी बाजार दबाव में रहा था। उस दिन सेंसेक्स 238 अंक गिरकर 77,470 पर और निफ्टी 51 अंक टूटकर 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था। लगातार दूसरे दिन आई गिरावट ने निवेशकों की सतर्कता बढ़ा दी है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News Business News