मासूम को सिगरेट जलाने के आरोपी सौतेले पिता और मां गिरफ्तार

मासूम को सिगरेट जलाने के आरोपी सौतेले पिता और मां गिरफ्तार

रायपुर :-  रायपुर के तरुण नगर में एक मासूम बच्चे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करने और सिगरेट से शरीर दागने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसके सौतेले पिता राजा उर्फ सुरेश दीप और मां अन्नु देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में बच्चे के चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें…. नवरात्रि उत्सव में आयुष्मान, शरवरी और फाल्गुनी के साथ गूंजेगा ‘जय अम्बे’ – unique 24 news

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे बच्चे और उसके भाई के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। तरुण नगर निवासी सुशीला जगत ने मोहल्लेवासियों के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, आरोपी राजा उर्फ सुरेश दीप ने मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की और सिगरेट से उसके शरीर को दागा। इससे बच्चे के चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शिकायत में बच्चे की मां अन्नु देवी पर भी आरोप लगाया गया है कि उसने कथित हिंसा को रोकने के बजाय आरोपी का साथ दिया और घटना को छिपाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और सिविल लाइन थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों से पूछताछ की। इसके बाद राजा उर्फ सुरेश दीप और अन्नु देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News अपराध / हादसा