Site icon unique 24 news

Surrender News : 2 इनामी नक्सलियों समेत 8 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, SP के सामने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाल करने की दिशा में सुरक्षा बलों और प्रशासन को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में शनिवार को कुल 8 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया। इन सभी ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय के समक्ष हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की।

पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों पर 50-50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित था। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई मामलों में पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। एसपी गौरव रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास नीति और आत्मसमर्पण योजनाओं के चलते लगातार नक्सली हिंसा से तंग आकर युवा आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

यह भी पढ़े …

CG News : ड्यूटी में लापरवाही करने वाले सरकारी स्कूल के तीन कर्मचारी सस्पेंड, आदेश जारी

इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई न सिर्फ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है, बल्कि यह संकेत भी है कि अब नक्सली संगठन अपने ही सदस्यों का भरोसा खोते जा रहे हैं।प्रशासन और पुलिस की ओर से यह अपील की गई है कि जो भी नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ना चाहता है, उसका स्वागत है। सरकार की पुनर्वास योजनाएं उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर देने के लिए तत्पर हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version