CG Encounter : बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और सीएम साय ने X पर लिखा…

CG Encounter : बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़, 30 नक्सली ढेर, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और सीएम साय ने X पर लिखा…

बीजापुर। नक्सलगढ़ में नक्सलियों की कायराना करतूत जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का बलिदान हो गया है। बीजापुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, दूसरी और कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार नक्सली मारे गए। सभी 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

बीजापुर मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 30 नक्सली मारे गए।

मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ट्वीट

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube 

छत्तीसगढ़