Site icon unique 24 news

वरुण-लावण्या ने अपने पहले बच्चे का किया स्वागत

वेब-डेस्क :- साउथ अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी 10 सितंबर को माता-पिता बन गए। उन्होंने बेटे के रुप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही सोशल मीडिया पर सेलब्स द्वारा बधाई संदेश का तांता लग गया। सभी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन, राम चरण जैसे कई सितारों ने हाल ही में पैरेंट्स बने अभिनेता वरुण और उनकी पत्नी को बधाई दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

यह भी पढ़े …सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, रविवार को होगा IND vs PAK का मैच – unique 24 news

अल्लू अर्जुन ने दी इस खूबसूरत सफर के लिए शुभकाना
साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें वरुण तेज अपनी पत्नी को प्यार करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपको नन्हे मेहमान के आगमन पर हार्दिक बधाई। इस खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।’

राम चरण ने कहा- ईश्वर की कृपा बनी रहे
राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आपके प्यारे नन्हे मेहमान के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपका बच्चा आप दोनों और हमारे परिवार को ढेर सारी खुशियां और आनंद प्रदान करें। ईश्वर आप तीनों पर कृपा बनाए रखे।”

https://x.com/AlwaysRamCharan/status/1965760631505842268?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1965760631505842268%7Ctwgr%5E7a774caec060eee7f9fb882f42eea976a8ae74b0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fentertainment%2Fallu-arjun-and-ram-charan-congratulates-to-varun-tej-and-lavanya-tripathi-for-welcoming-baby-boy-2025-09-11

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version