छत्तीसगढ़ में टला बड़ा रेल हादसा! सुरंग में मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों को किया गया रद्द
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से होकर गुजरने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन (केके लाइन) पर आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। लौह अयस्क से भरी एक मालगाड़ी के 37 डिब्बे टनल नंबर 5 के भीतर पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापट्टनम की ओर जा रही थी।…










