नई दिल्ली :- राजधानी के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान सोमवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब आंदोलनकारी बैरिकेड पार कर संसद की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बाद में जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए मंच और टेंट भी खाली करा दिए गए। इस कार्रवाई के बीच प्रदर्शनकारी संगठन ने पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकारात्मक आश्वासन मिलने का दावा किया।
सोमवार सुबह शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद आंदोलनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। प्रदर्शन स्थल से मंच खाली कराया गया और टेंट भी हटाए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
यह भी पढ़ें… राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुई ‘श्रीकांत’; भावुक हुए तुषार हीरानंदानी और निधि परमार – unique 24 news
सुबह करीब 10 बजे प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर संसद की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ गए। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। कार्रवाई के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।
संसद परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई
प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने के बाद संसद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल कड़ी कर दी गई। मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। घटना के समय प्रधानमंत्री सहित कई सांसद संसद भवन के भीतर मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप, पुलिस ने किया बल प्रयोग
प्रदर्शनकारी संगठन का आरोप है कि पुलिस ने निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हुए। संगठन ने यह भी दावा किया कि उसके प्रमुख नेता अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने हिरासत में लेने के दावे से इनकार किया है।
जेपी नड्डा से मुलाकात का दावा
घटनाक्रम के बीच प्रदर्शनकारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जंतर-मंतर और उसके आसपास आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

