छत्तीसगढ़ में छेरछेरा की धूम…! मुख्यमंत्री साय ने दी हार्दिक बधाई

छत्तीसगढ़ में छेरछेरा की धूम…! मुख्यमंत्री साय ने दी हार्दिक बधाई

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार धान की सुरक्षा और कृषि समृद्धि का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, छेरछेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा…भगवान से मेरी प्रार्थना है कि आप सबके धान की कोठी भरी रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों को दान-पुण्य और लोक परब के इस अवसर पर गाढ़ा बधाई और शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़ें……01 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ – unique 24 news

छेरछेरा छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण लोक पर्व और तिहार है, जिसमें कृषि, दान और सामूहिक उत्सव का महत्व होता है। यह पर्व विशेष रूप से धान की सुरक्षा और किसानों की खुशहाली के लिए मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री के संदेश से प्रदेश में त्योहार की खुशी और सांस्कृतिक गौरव का माहौल बना हुआ है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ सरकारी खबरें