नौका यात्रा से CM डॉ. मोहन यादव ने दिया देश सेवा का संदेश जल

नौका यात्रा से CM डॉ. मोहन यादव ने दिया देश सेवा का संदेश जल

भोपाल :- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रसिद्ध बोट क्लब पर एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला…’ जैसे देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच धरती, जल और नभ तीनों तिरंगे के रंगों में सराबोर नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोट क्लब से विशाल ‘नौका तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया और स्वयं नौका में बैठकर प्रदेशवासियों को राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…. नई पारी की शुरुआत करेंगे अजिंक्य रहाणे, अब इस नए रोल में आएंगे नजर – unique 24 news

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि भोपाल के बड़े तालाब (बोट क्लब) के बीचों-बीच देश का पहला ‘फ्लोटिंग तिरंगा’ (Floating Tricolor) बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा खिलाड़ियों ने कयाकिंग-कनोइंग से हवा और पानी के बीच अद्भुत करतब दिखाए और ‘केनो सलालम शो’ के जरिये तिरंगे को सलामी दी। खिलाड़ियों के इस साहसिक प्रदर्शन को देख उपस्थित जनसमुदाय रोमांचित हो उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे युवा और सशक्त लोकतंत्र बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने गर्व जताते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) की दिशा में कदम बढ़ाकर मध्य प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। प्रदेश में समानता का पवित्र भाव स्थापित हो रहा है, जहाँ धर्म या समुदाय के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा—चाहे हिंदू हों, मुस्लिम, पारसी या ईसाई, सभी के लिए समान कानून लागू होगा।
जल में निकाली गई इस अनूठी तिरंगा यात्रा पर सीएम ने कहा कि यह प्रदर्शन बताता है कि जीवन में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता, लेकिन मजबूत संकल्प शक्ति इंसान को हर कठिन परिस्थिति से पार निकालती है। जिस तरह ये खिलाड़ी पानी और लहरों से टकराकर अपनी कुशलता सिद्ध करते हैं, ठीक वैसे ही हमारा देश भी हर चुनौती का मुकाबला करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘अमृत काल’ की ओर तेजी से अग्रसर है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News मध्यप्रदेश