रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ की घटना पर गहरी चिंता जताई है। शुक्रवार को माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल में फंसे और लापता छत्तीसगढ़ के लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें… श्री विट्ठल संप्रदाय बृहद समाज महासभा सगोष्ठी का आयोजन किया गया – unique 24 news
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
नेपाल में फंसे लोगों की मदद के लिए सरकार सक्रिय
नेपाल में बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। इस आपदा में देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया है। जरूरतमंद लोग जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
नितिन नवीन से हुई सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
प्रदेश में भाजपा के नए संगठन प्रभारी की नियुक्ति से जुड़े सवाल पर सीएम साय ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का विषय है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में किसी नए संगठन प्रभारी की नियुक्ति होना स्वाभाविक प्रक्रिया है।
चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा
आने वाले चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है और अलग-अलग क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं।
सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में अच्छा काम किया है और इसी काम के आधार पर जनता का समर्थन भाजपा को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी जीत हासिल होगी।
रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के लोगों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के पर्व पर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
The post CG News: रक्षाबंधन पर CM साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, नेपाल बाढ़ त्रासदी पर जताई चिंता; नितिन नवीन से मुलाकात पर भी बोले appeared first on News Today Chhattisgarh.


