ऑटो डेस्क :- दुनिया की अग्रणी कार निर्माता कम्पनी Suzuki ने अपनी छोटी कार Ignis को नए इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया है | आपको बता दें नई Ignis EV को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक के रूप में तैयार किया गया है. कंपनी इसे 2027 की गर्मियों से यूरोप और दूसरे मार्केट में पेश करना शुरू करेगी. यह e Vitara के बाद Suzuki की दूसरी ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक कार है |
यह भी पढ़ें….. अब इलेक्ट्रिक और पेट्रोल गाड़ी की होगी एक कीमत, नितिन गडकरी का दावा – unique 24 news
छोटी बॉडी और इलेक्ट्रिक मोटर की पावर
नई Suzuki Ignis EV की लंबाई 3,570mm, चौड़ाई 1,565mm और ऊंचाई 1,635mm है. इसका व्हीलबेस 2,460mm का है और इसमें चार लोग बैठ सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इसका टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर है. यानी शहर की तंग सड़कों और कम जगह वाली पार्किंग में इसे मोड़ना आसान हो सकता है. इसमें 175/65 R15 साइज के टायर मिलते हैं. इस इलेक्ट्रिक कार में आगे की तरफ मोटर लगाई गई है, जो 90 bhp की पावर और 133Nm का टॉर्क देती है. इसे 26 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी से पावर मिलती है.

चार्जिंग के लिए 7.4kW AC और 50kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. हालांकि, Suzuki ने अभी इसकी ड्राइविंग रेंज और चार्ज होने में लगने वाले समय की जानकारी नहीं दी है. कीमत और अलग-अलग बाजारों में मिलने वाले फीचर्स का खुलासा भी लॉन्च के करीब किया जाएगा.
अंदर से कैसा है Ignis EV का केबिन?
नई Ignis EV के बाहरी डिजाइन में दोनों तरफ LED लाइटिंग दी गई है. इसकी बॉडी पर बहती हुई शोल्डर लाइन और रूफ डिजाइन देखने को मिलता है. केबिन में डैशबोर्ड पर दो स्क्रीन का सेटअप है और सामान रखने के लिए अलग-अलग जगह बनाई गई हैं.
खास बात यह है कि कंपनी ने ऑडियो की आवाज और AC कंट्रोल करने के लिए पुराने तरीके के फिजिकल बटन भी दिए हैं. सेंटर कंसोल पर ऑटोमैटिक गियर सेलेक्टर जैसा ड्राइव कंट्रोल मिलता है. वहीं, स्टीयरिंग व्हील पर क्रूज कंट्रोल और लेन-वॉच कैमरा के बटन दिए गए हैं. चार सीटों वाला इसका केबिन इसे फैमिली कार के बजाय शहर में इस्तेमाल के लिए बनाई गई छोटी कार बनाता है |
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


