Traffic Challan के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से करें जमा

Traffic Challan के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से करें जमा

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के सभी वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आपको बता दें अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान का जुर्माना भरने के लिए वाहन स्वामियों को सरकारी दफ्तरों या पुलिस थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिवहन विभाग की डिजिटल व्यवस्था के तहत अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से ही लंबित चालान की जानकारी देखी जा सकती है, ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है और भुगतान के तुरंत बाद डिजिटल रसीद भी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें… SBI में चीफ AI ऑफिसर की भर्ती: 1.6 करोड़ रुपये तक सालाना पैकेज – unique 24 news

वाहन मालिक अपने वाहन पर लंबित चालानों की जानकारी आसानी से ऑनलाइन जांच सकते हैं:

सबसे पहले भारत सरकार के अधिकृत ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाएं।
पोर्टल पर वाहन का विकल्प चुनें।
अपना पंजीयन क्रमांक (वाहन नंबर) और कैप्चा कोड दर्ज करें।
“गेट डिटेल” पर क्लिक करते ही वाहन के विरुद्ध जारी सभी लंबित चालानों का विवरण स्क्रीन पर खुल जाएगा।

ऐसे करें जुर्माने की राशि का भुगतान
लंबित चालानों की सूची दिखने के बाद वाहन स्वामी जिस चालान का निपटारा करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए चेक बॉक्स या “पे नाउ” विकल्प को चुन सकते हैं। इसके बाद नेट बैंकिंग, यूपीआई और डेबिट कार्ड सहित अन्य सुरक्षित डिजिटल माध्यमों से आसानी से जुर्माने की राशि जमा की जा सकेगी।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News छत्तीसगढ़ यातायात और परिवहन