बहुचर्चित बच्चों के खरीद-फरोख्त मामले में नया खुलासा

बहुचर्चित बच्चों के खरीद-फरोख्त मामले में नया खुलासा

रायपुर :- मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में एक और अस्पताल का नाम सामने  आया है | ओडिशा की रहने वाली पीड़ित महिला की डिलीवरी रायपुर के श्री साईं गणेश अस्पताल में हुई थी। आरोप है कि डिलीवरी के बाद महिला पर बच्चे को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें… CM साय ने दी रिसाली को 137 करोड़ के विकास की सौगात – unique 24 news

इस मामले में दिवाकर अस्पताल के डॉक्टर और कथित बिचौलिया कृतिका साहू के साथ उसके कुछ साथियों की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि महिला को शुरुआत में इलाज का खर्च उठाने और आर्थिक मदद का लालच देकर अपने संपर्क में लिया गया था। इसके बाद उसे कथित तौर पर पूरे मामले में उलझा दिया गया।

पीड़ित महिला मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला को इलाज के खर्च की चिंता से राहत दिलाने और आर्थिक लाभ का भरोसा देकर संपर्क किया गया था।
महिला की डिलीवरी श्री साईं गणेश अस्पताल में हुई थी। इसके बाद कथित तौर पर दिवाकर अस्पताल के डॉक्टर और बिचौलिया कृतिका साहू अपने साथियों के साथ उस पर दबाव बनाने लगे।

अब तक सामने आई जानकारी में दिवाकर अस्पताल का नाम चर्चा में था, लेकिन ताजा खुलासे में श्री साईं गणेश अस्पताल में डिलीवरी होने की बात सामने आई है।
इस घटनाक्रम के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि पूरे मामले में अलग-अलग अस्पतालों से जुड़े लोगों की क्या भूमिका रही। हालांकि, किसी अस्पताल या डॉक्टर की संलिप्तता को लेकर अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े इस मामले में अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।
जांच में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि महिला को किस तरह संपर्क में लिया गया, आर्थिक लालच किसने दिया और डिलीवरी के बाद उस पर दबाव बनाने में कौन-कौन शामिल था।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर