3 बोरियां में भूसे के ढेर से मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश!

3 बोरियां में भूसे के ढेर से मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश!

बालाघाट :- नागपुर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार सुबह ग्राम डोरली में छापेमारी कर एक खेत से भारी मात्रा में नकदी जब्त की है। बताया जा रहा है की महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट की जांच मध्यप्रदेश के बालाघाट तक पहुंच गई है। पुलिस को यहां भूसे के ढेर के भीतर छिपाकर रखी गई तीन बोरियां मिली हैं, जिनमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बरामद रकम 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में ग्राम पंचायत परिसर में नोटों की गिनती जारी है।

यह भी पढ़ें… MP में विकास के लिए 7 हजार करोड़ से ज्यादा मंजूर, मोहन कैबिनेट का ऐलान – unique 24 news

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर लूट की रकम को तीन बोरियों में भरकर करीब चार दिन पहले डोरली गांव के एक परिचित के खेत में पहुंचाया था। नकदी को भूसे के ढेर के अंदर छिपाया गया था, ताकि किसी की नजर उस पर न पड़े। मंगलवार को नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर गांव पहुंची। उसकी बताई जगह पर तलाशी लेने के बाद पुलिस को तीनों बोरियां मिल गईं।

इस मामले में सबसे अहम पहलू बरामद नकदी की मात्रा है। नागपुर में हुई वारदात के दौरान करीब 3.74 करोड़ रुपये लूटे जाने की जानकारी सामने आई थी, जबकि बालाघाट में बरामद कैश 4 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इस अंतर ने जांच को और महत्वपूर्ण बना दिया है। पुलिस अब जब्त रकम की वास्तविक मात्रा, उसके स्रोत और लूट की घटना से उसके संबंधों की पुष्टि कर रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News अपराध / हादसा खबरें अन्य राज्यों की