नेशनल डेस्क :- पाकिस्तान में इन दिनों पानी की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है | भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से पाकिस्तान गहरे दबाव में है और वह किसी भी तरह इस संधि को बहाल कराने के प्रयास कर रहा है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को घेरने की कोशिशों में विफल रहने के बाद अब पाकिस्तान ने भारत के करीबी साझेदार रूस का दरवाजा खटखटाया है।
यह भी पढ़ें… Traffic Challan के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से करें जमा – unique 24 news
ख़बरों के मुताबिक, रूस में पाकिस्तान के राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने कहा है कि पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत के साथ संवाद स्थापित करने के लिए रूस से सहायता का अनुरोध किया है। हालांकि, इस संबंध में न तो पाकिस्तान सरकार और न ही रूस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका सामने आने के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने का कठोर निर्णय लिया था। भारत का साफ कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह और स्थायी रूप से समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक यह संधि निलंबित ही रहेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी स्पष्ट किया है कि इस मुद्दे पर भारत की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्तानी नेतृत्व एक ओर वार्ता की गुहार लगा रहा है तो दूसरी ओर भारतीय बांधों पर मिसाइल हमले जैसी भड़काऊ धमकियां भी दे रहा है।
आपको बता दें कि इस विषय पर रूस की पिछली सार्वजनिक प्रतिक्रिया सितंबर माह में आई थी। तब कोमी रिपब्लिक की राजधानी सिक्तिवकर में रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान को सिंधु जल संधि से जुड़े विवाद को आपसी सम्मान के साथ बातचीत के माध्यम से हल करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि चूंकि दोनों देश रूस के मित्र हैं, इसलिए रूस अनसुलझे जल विवाद और दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव के अन्य पहलुओं को लेकर चिंतित है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


