चेन्नई:- तमिलनाडु में राज्य सरकार के पुरुष कर्मचारियों के लिए पहली बार पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की व्यवस्था लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार (26 नवंबर 2026) को पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव देने की घोषणा की और इस संबंध में आदेश जारी किया।
इस फैसले का उद्देश्य पिता को बच्चे के जन्म के समय पत्नी को भावनात्मक व शारीरिक सहारा देने तथा नवजात शिशु की देखभाल और परवरिश में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना है।
यह भी पढ़ें…. 25 लाख नौकरी,महिलाओं को 40 हजार, 5 रुपये में थाली- ‘पीडीए का प्रणपत्र’ – unique 24 news

पितृत्व अवकाश के प्रमुख नियम और प्रावधान
तमिलनाडु सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और निर्देशों के अनुसार इस नई सुविधा के मुख्य नियम निम्नलिखित हैं:
अवकाश की अवधि: पात्र पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा।
कब ले सकेंगे छुट्टी: कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार यह अवकाश या तो बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले ले सकते हैं, या फिर बच्चे के जन्म के 6 महीने के भीतर किसी भी समय ले सकते हैं।
पात्रता: यह सुविधा राज्य सरकार के विवाहित पुरुष कर्मचारियों के लिए लागू की गई है।
कर्मचारियों की मांग के बाद आया फैसला
सरकार के अनुसार, पुरुष सरकारी कर्मचारी लंबे समय से मातृत्व अवकाश के समानांतर पितृत्व अवकाश की सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए यह कदम उठाया है।
प्रशासनिक स्तर पर यह भी माना गया है कि प्रसव और नवजात के शुरुआती दौर में मां और शिशु दोनों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, ऐसे में पिता की मौजूदगी पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा करने में मदद करती है।
महिला कर्मचारियों को पहले से 365 दिन का मातृत्व अवकाश
तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिन (एक वर्ष) का मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) मिलता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विजय सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को 12 सप्ताह के बजाय पूरे 365 दिन का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया था। अब पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलने से राज्य की अवकाश नीति में पारिवारिक संतुलन को और मजबूती मिली है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


