निफ्टी 24,550 के स्तर पर, बैंकिंग शेयरों की बिकवाली से बाजार में दबाव

निफ्टी 24,550 के स्तर पर, बैंकिंग शेयरों की बिकवाली से बाजार में दबाव

मुंबई :- सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों दबाव में दिखाई दिए। बैंकिंग शेयरों में तेज बिकवाली के कारण बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा, जबकि आईटी शेयरों में खरीदारी ने गिरावट को कुछ हद तक थामे रखा।

यह भी पढ़ें…. वार्म-अप मैच से बाहर रहे कप्तान शुभमन गिल, राहुल ने संभाली कमान – unique 24 news

भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 450 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,500 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी करीब 80 अंक यानी 0.35 प्रतिशत फिसलकर 24,550 के स्तर पर पहुंच गया।
बाजार में सबसे अधिक दबाव बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों पर देखा गया, जहां निवेशकों ने मुनाफावसूली और बिकवाली का रुख अपनाया। इसके विपरीत आईटी क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी बनी रही, जिससे प्रमुख सूचकांकों की गिरावट कुछ सीमित रही।
विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक संकेतों की कमजोरी, विदेशी निवेशकों की सतर्कता और बैंकिंग शेयरों में दबाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों की नजर अब आगामी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक बाजारों की दिशा पर टिकी हुई है, जो बाजार की आगे की चाल तय कर सकती है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News Business News