Gangster अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत

Gangster अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश :- Gangster अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार सुबह झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे पुंछ पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब वह और उसके साथी अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहे थे, जो झांसी जेल में बंद है। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें…. CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट जारी – unique 24 news

मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर अचानक एक जानवर आने के बाद चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अबान सहित दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बचाकर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू को मृत घोषित कर दिया। उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहे थे, जो इस समय झांसी जेल में बंद हैं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच चल रही है। पूंछ थाना पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए हैं। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने जल्द ही उसे बहाल कर दिया। पुलिस घायलों के बयानों और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News अपराध / हादसा खबरें अन्य राज्यों की