रिश्ते का कत्ल-भतीजी ने बुआ को मारकर लूटा

रिश्ते का कत्ल-भतीजी ने बुआ को मारकर लूटा

जयपुर :- वर्तमान समय में लोगों की मानवीय संवेदनाएं सबसे निम्न स्तर पर हैं, जिसका उदाहरण राजस्थान के जयपुर में देखने को मिला जहां एक भतीजी ने अपने ही हुआ का कत्ल कर दिया वह भी महज इसीलिए कि उसे अपने बॉयफ्रेंड से मिलना था। पुलिस के मुताबिक, जिस भतीजी पर परिवार को भरोसा था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बुआ की हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें… Gangster अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत – unique 24 news

यह घटना 30 जुलाई की है। सांभर के तेज्या का बास इलाके में रहने वाले प्रकाश नारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी सास कमला देवी की हत्या कर दी गई है। घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी भी गायब थी। पहली नजर में यह मामला लूट के बाद हत्या का लग रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की, CCTV फुटेज देखे गए, तकनीकी सबूत जुटाए गए और साइबर सेल की मदद ली गई। धीरे-धीरे जांच में हर सुराग एक ऐसे नाम की ओर इशारा करने लगा, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।


वह नाम था ललिता का, जो कमला देवी की भतीजी थी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान ललिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर, उसके कथित प्रेमी बबलू मीणा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से सोने की दो चूड़ियां, सोने के टॉप्स, नाक की पिन, चांदी की पायल, चाँदी के सिक्के, नकद पैसे, एक ATM कार्ड, एक आधार कार्ड और चोरी का अन्य सामान बरामद किया।
इस कहानी में एक और बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि ललिता शादीशुदा है। आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ मौज-मस्ती और शराब पार्टी के लिए पैसों का इंतजाम करना चाहती थी। इसी मकसद से दोनों ने पहले घर की रेकी की. ललिता को घर का पूरा नक्शा मालूम था। उसे पता था कि जेवर कहां रखे हैं। नकदी किस जगह है। और घर में कब कौन रहता है। पुलिस का आरोप है कि इसी जानकारी का इस्तेमाल कर दोनों ने पूरी प्लानिंग की और फिर रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया।
हत्या के बाद, वे दोनों गहने और नकदी लेकर भाग गए। उन्हें शायद लगा होगा कि इस घटना को एक आम लूट के तौर पर दर्ज किया जाएगा और शक किसी बाहरी व्यक्ति पर जाएगा। हालांकि, जांच से पूरी कहानी बदल गई। मोबाइल लोकेशन डेटा, डिजिटल फुटप्रिंट और दूसरे तकनीकी सबूतों की मदद से इस केस को सुलझा लिया गया।
सांभरलेक थानाधिकारी राममिलन मीणा ने बताया कि 30 जुलाई को तेज्या का बास के रहने वाले प्रकाश नारायण शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी सास कमला देवी की हत्या कर दी गई और घर में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामले की जांच की और मृतक की भतीजी ललिता से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान ललिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी बबलू मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Breaking News अपराध / हादसा