‘वो बच्चों को कट्टा देते हैं और हम लैपटॉप’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

‘वो बच्चों को कट्टा देते हैं और हम लैपटॉप’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पटना :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी और बेतिया में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने राजद और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और उन पर राज्य के युवाओं को गुंडा बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें…… भारत में कोई ‘अहिंदू’ नहीं है सभी एक ही – संघ प्रमुख मोहन भागवत – unique 24 news
उन्होंने कहा कि एनडीए जहां युवाओं को कंप्यूटर और खेल उपकरण मुहैया करा रहा है, वहीं राजद कथित तौर पर उन्हें पिस्तौल देने की बात कर रहा है।
‘आपके बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं आरजेडी वाले’
पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग अपने बच्चों को मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक बनाना चाहते हैं, लेकिन आपके बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं। बिहार इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। पीएम ने बेतिया और सीतामढ़ी में कहा कि जंगलराज का मतलब पिस्तौल, क्रूरता, भ्रष्टाचार और दुश्मनी है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

खबरें अन्य राज्यों की राजनीति