CM साय की अध्यक्षता में हो रही यूनिफाइड कमांड की बैठक

CM साय की अध्यक्षता में हो रही यूनिफाइड कमांड की बैठक

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंगलवार को नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में यूनिफाइड कमांड की बैठक हो रही है। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की प्रगति पर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में कौन थे उपस्थित ?
बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े .. BB 19: कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव का माहौल, आखिर कौन होगा नॉमिनेट? – unique 24 news

प्रदेश में तेज़ी से चल रहा नक्सल प्रदर्शन
बता दें कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने के लिये फोर्स ने राज्य में कई नये बेस बनाये हैं, जहां पर तेजी से नक्सल मूवमेंट पर काम किया जा रहा है। फोर्स लगातार नक्सल इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही है। बरसात में बारिश के बीच नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इससे भयभीत होकर कई नक्सली सरेंडर कर रहे हैं तो कई नक्सलियों को फोर्स गिरफ्तार कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 से पहले छत्तीसगढ़ समेत देश को नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है। इस क्रम में प्रदेश में तेजी से नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर सरकारी खबरें