गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बेटे यशवर्धन साथ पहुंचीं फैमिली कोर्ट

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बेटे यशवर्धन साथ पहुंचीं फैमिली कोर्ट

मनोरंजन डेस्क :- गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा काफी समय से एक-दूसरे की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं | यही नहीं उनके बिच तलाक का मुकदमा भी चल रहा है | इसी बीच एक अहम खबर सामने आई है जहाँ सुनीता आहूजा बुधवार को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं। कोर्ट परिसर में मीडिया की मौजूदगी के बावजूद सुनीता चुप रहीं। जब फोटोग्राफरों ने उनसे कोर्ट में हुई बातचीत के बारे में पूछा, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, ‘बर्थडे मनाने आए थे।’

यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सफेद सागर’ के लिए सिद्धार्थ को मिली सबसे खास तारीफ! – unique 24 news

वहीँ गोविंदा के मैनेजर ने पुष्टि की है कि सुनीता आहूजा ने तलाक का मुकदमा वापस ले लिया है। मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, “मैं कह रहा हूं कि अगर यह सब आज होना था, तो इतने दिनों तक मामले को आगे बढ़ाने के बाद आज मामला रुक गया है, उन्होंने मुकदमा वापस लेने के लिए अर्जी दी है। यह खुशी की बात है, लेकिन दुख की बात यह है कि इस बीच डेढ़-दो साल तक मीडिया में जो भी ड्रामा हुआ, उससे यह स्थिति पैदा नहीं होती।”हम सड़कें आम पर तो नहीं चले जाते, बाजार में जो मार्किट की इज्जत का बुरा हाल हुआ है, इससे तो बचते। लड़ाईयां बहुत लोगों में होती है, चलती रहती है, देखा जाता है। पर कोर्ट-कचहरी आने के बाद पूरी दुनिया जानती है भैया। और दुनिया ने जाना? जरूरत नहीं थी जानने की, घर की बातें घर में रहके, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें होती है, आज वापस लेना था, तो किया था क्यों? ये बात का मुझे दुःख हो गया। काहे को फिर तमाशा हम लोग बन गए?

इस मामले में गोविंदा की प्रतिक्रिया के बारे में मैनेजर ने कहा, “नहीं, गोविंदा साहब की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। अभी-अभी, दो मिनट पहले जो कुछ हुआ, उस पर इतनी जल्दी प्रतिक्रिया क्यों? कोई प्रतिक्रिया नहीं है। भगवान सबको अच्छी समझ दें, सब समझदारी से काम लें। यही एकमात्र अच्छी बात है। मैं सबकी तरफ से बोल रहा हूं, गोविंदा की तरफ से, सुनीता की तरफ से, बच्चों की तरफ से, सबकी तरफ से। भगवान सबको स्वस्थ रखें, सब ठीक रहें। परिवार के साथ बैठकर जीवन की उलझनें दूर की जा सकती हैं, इससे कोई बड़ा नहीं बन जाता।”
कुछ समय से गोविंदा और सुनीता सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं, जिससे पारिवारिक मामलों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सुनीता आहूजा अक्सर पैपराजी से बातचीत करती हैं और तस्वीरें खिंचवाती हैं, लेकिन अदालत से निकलते समय उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। यशवर्धन अपनी मां को सुरक्षित रूप से कार तक ले गए।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

 

Breaking News मनोरंजन, फिल्म और संगीत