रायपुर :- एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर में एक नशा मुक्ति कैंप आयोजित किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान से सिस्टर पूर्णिमा एवं सिस्टर योगेश्वरी ने नशामुक्ति शिविर का शुभारंभ किया | दोनों ब्रह्मा कुमारी को हॉस्पिटल डायरेक्टर एवं नवीन फाउंडेशन एवं श्रेयांश एंड जी एस ओझा फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ सीमा ओझा ने स्वागत पुष्प गुच्छ से स्वागत किया |
यह भी पढ़ें… ऑपरेशन सफेद सागर’ के लिए सिद्धार्थ को मिली सबसे खास तारीफ! – unique 24 news
अस्पताल के सी. ई. ओ. डॉ सुनील कुमार ओझा ने कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त में बताया कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आव्हान पर नशामुक्त भारत ,नशा मुक्त छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत यह कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की तरफ अग्रसर करके स्वस्थ एवं सभ्य समाज निर्माण के लिए सभी पहलुओ से अवगत कराया गया।ब्रह्माकुमारी सिस्टर पूर्णिमा ने मुसीबत आने पर या तो बिखर जाएंगे या तो निखर जाएंगे और कैसे निखरेंगे यह बताया साथ ही नशा से होने वाली विभीषिका का जिक्र किया तथा लोगों को कैसे नशे को अस्वीकार करे यह समझाया इसी प्रकार डायरेक्टर डॉ सीमा ओझा जी ने देशप्रेम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने परिवार को श्रेष्ठ बनाने एवं नशे से दूर रहने की सलाह दी ।

ब्रह्माकुमारी योगेश्वरी सिस्टर ने सभी को नशा न करने की प्रतिज्ञा करवाई एवं सूचना सामग्री का वितरण किया ।अंत में एस के केयर हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ सीमा ओझा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ जया बाजपेयी,डॉ आयुषी गोयल, डॉ वेदप्रकाश वर्मा डॉ शकील अंसारी ,ललित सेठी ,सेवक साहू ,शीतल साहू ,तुमेंद्र साहू, प्रीति,गिरिजा,कामिनी ,केनी ता ,जालंधर ,ममता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


