PhonePe यूजर्स के लिए खबर: वॉलेट नहीं चलाया तो कट जाएंगे इतने रुपए

PhonePe यूजर्स के लिए खबर: वॉलेट नहीं चलाया तो कट जाएंगे इतने रुपए

न्यूज़ डेस्क :- PhonePe जो की भारत का सबसे ज्यदा उपयोग किया जाने वाला डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है, इसका इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी ने अपनी वॉलेट गाइडलाइंस में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत लंबे समय तक PhonePe Wallet का इस्तेमाल नहीं करने पर यूजर्स से 100 रुपये तक की इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फीस वसूली जा सकती है।

यह भी पढ़ें…मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस की बड़ी रेड…! – unique 24 news

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, यदि कोई यूजर 365 दिनों तक अपने PhonePe Wallet से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करता है, तो उसका वॉलेट निष्क्रिय (Inactive) माना जाएगा और उस पर 100 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि केवल PhonePe ऐप खोलना या बैंक खाते से UPI भुगतान करना वॉलेट गतिविधि नहीं माना जाएगा। शुल्क से बचने के लिए यूजर्स को कम से कम एक बार PhonePe Wallet के जरिए ट्रांजैक्शन करना होगा, जिससे वॉलेट दोबारा सक्रिय (Active) हो जाएगा।

15 दिन पहले मिलेगा अलर्ट

PhonePe की ओर से शुल्क काटने से पहले यूजर्स को 15 दिन पहले नोटिफिकेशन या मैसेज भेजकर सूचना दी जाएगी। यदि वॉलेट में 100 रुपये या उससे अधिक बैलेंस होगा तो पूरा शुल्क काट लिया जाएगा। वहीं, अगर बैलेंस 100 रुपये से कम है तो उपलब्ध राशि ही काटी जाएगी, लेकिन वॉलेट बैलेंस को माइनस में नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

PhonePe की नई नीति को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वे केवल बैंक खाते से UPI भुगतान करते हैं और वॉलेट का उपयोग नहीं करते, ऐसे में निष्क्रिय वॉलेट पर शुल्क लगाना उचित नहीं है। यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि यदि उनके PhonePe Wallet में बैलेंस मौजूद है, तो समय-समय पर कम से कम एक ट्रांजैक्शन अवश्य करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Business News