हैदराबाद :- हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक चर्चित पब पर महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी रिति राज ने ग्राहक बनकर अंडरकवर ऑपरेशन चलाया और वहां चल रहे बड़े अनैतिक रैकेट का भंडाफोड़ किया।साइबरबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले ‘किंग्स एंड क्वींस पब’ (जिसे क्लब मस्ती के नाम से भी जाना जाता है) में यह औचक छापेमारी की गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चार महिलाओं समेत कुल 9 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें ….ABVP प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन – unique 24 news
इस ऑपरेशन को 2018 बैच की तेजतर्रार महिला IPS अधिकारी और कूकटपल्ली की DCP रीति राज ने लीड किया। बताया जा रहा है कि डीसीपी रीति राज ने पहले खुद गुप्त सत्यापन अभियान चलाया, जिसके बाद पब पर अचानक रेड मारी गई। पुलिस को यहां कथित अनैतिक गतिविधियों और नियमों के गंभीर उल्लंघन की जानकारी मिली थी।

पब के अंदर चल रही अवैध गतिविधियांमहिला आईपीएस अधिकारी जब खुद साधारण कपड़ों में ग्राहक बनकर अंदर पहुंचीं, तो पब के भीतर का नजारा देखकर दंग रह गईं। जांच में निम्नलिखित बड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया:अनैतिक देह व्यापार: पब मैनेजमेंट पर आरोप है कि वे पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने और भारी-भरकम बिल वसूलने के लिए बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक गतिविधियों (सेक्स रैकेट) को बढ़ावा दे रहे थे।नाबालिगों को एंट्री और शराब: पब में बिना किसी रोक-टोक के नाबालिगों को प्रवेश दिया जा रहा था और उन्हें शराब भी परोसी जा रही थी।बिना परमिट और समय सीमा का उल्लंघन: पब बिना वैध पुलिस एनओसी (NOC) के संचालित हो रहा था और तय समय सीमा (रात 1 बजे) के बाद भी सुबह 3 बजे तक अवैध रूप से शराब और खाना परोस रहा था।
पुलिस का कड़ा एक्शनअंडरकवर जांच में पुख्ता सबूत मिलने के तुरंत बाद पुलिस फोर्स ने पब पर धावा बोल दिया।9 लोग गिरफ्तार: पब के 4 महिला और 5 पुरुष कर्मचारियों को तुरंत हिरासत में लेकर केपीएचबी (KPHB) पुलिस स्टेशन शिफ्ट किया गया।सख्त धाराओं में केस दर्ज: पब प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक तस्करी निवारण अधिनियम (PIT Act) के तहत नया आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।पुरानी हिस्ट्री: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नियमों की धज्जियां उड़ाने के कारण इस पब पर साल 2025 में भी कई केस दर्ज हो चुके थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध गतिविधियां जारी थीं।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

