नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लगातार तीसरी बार देश की सत्ता संभाल रहे मोदी अब भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का दशकों पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में नया इतिहास रच दिया है। लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अब 4,399 दिनों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें…. नक्सल मोर्चे पर तैनात CG के 2 जवानों को राष्ट्रपति भवन में मिला वीरता सम्मान – unique 24 news
नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और मोदी देश के पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता बने जिन्होंने अपने दम पर बहुमत वाली सरकार बनाई।
इसके बाद उन्होंने 2019 और फिर 2024 में लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी की। लगातार तीन आम चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनना भारतीय राजनीति में बेहद दुर्लभ उपलब्धि माना जाता है।
कैसे टूटा नेहरू का रिकॉर्ड?
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 27 मई 1964 तक इस पद पर रहे। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कुल कार्यकाल 4,398 दिनों का था। अब नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों का लगातार निर्वाचित कार्यकाल पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि, अगर नेहरू के 15 अगस्त 1947 से 1964 तक के पूरे कार्यकाल को जोड़ा जाए, तो उनका कुल समय 6,130 दिनों का रहा था।
गुजरात से दिल्ली तक मोदी का सफर
नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और मई 2014 तक इस पद पर बने रहे। करीब 13 साल तक गुजरात का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा और प्रधानमंत्री बने। अब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका कुल नेतृत्वकाल 8,931 दिनों तक पहुंच चुका है। इस दौरान उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर भी मोदी का दबदबा
राजनीति के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी पीएम मोदी लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। YouTube पर 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स।Instagram पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स। X (Twitter) पर 10.64 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनीतिक नेताओं में शामिल हो गए हैं।
मोदी के नाम दर्ज बड़े रिकॉर्ड
लगातार 3 बार प्रधानमंत्री बनने वाले गैर-कांग्रेसी नेता
स्वतंत्र भारत के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री
लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी PM
सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

