पामगढ़ MLA का 5 लाख के डिमांड वाले ऑडियो पर बोले अजय चंद्राकर…

पामगढ़ MLA का 5 लाख के डिमांड वाले ऑडियो पर बोले अजय चंद्राकर…

रायपुर :- हाल ही में पामगढ़ MLA का एक ऑडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई है। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर बात में चोरी ही नजर आ रही है।

अजय चंद्राकर ने बताया कि जब कांग्रेस स्पष्टीकरण दे रही थी, तब कांग्रेस का एक आदमी भी उनके साथ मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि न तो बीजेपी और न ही प्रशासन पर कांग्रेस ने कोई आरोप लगाया। इसके बजाय कांग्रेस को पहले अपने घर को संभालने की जरूरत है।

यह भी पढ़े …दशहरा…दीपावली…शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान… – unique 24 news

चंद्राकर ने यह भी कहा कि MLA के वायरल हुए ऑडियो की जांच होना चाहिए ताकि मामले की सही तथ्य सामने आ सकें। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अनावश्यक आरोप लगाकर माहौल खराब कर रहे हैं। यह मामला अब राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

ये है मामला

दरअसल, जांजगीर चाम्पा जिले की कांग्रेसी विधायक शेषराज हरवंश का कथित वायरल ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।कथित ऑडियो में MLA शेषराज हरवंश और रेत के अवैध कारोबार करने वाले के बीच की बातचीत बताई जा रही है। जिसमें शेषराज हरवंश ने क्षेत्र के महानदी में रेत उत्खनन के एवज में हर महीने 3 लाख रुपए कलेक्टर को 2 लाख रुपए पामगढ़ SDM को और 5 लाख अपने लिए मांग रही हैं। साथ ही एक लाख राघवेन्द्र को देने का सौदा करने का आडियो वायरल हुआ है।

विधायक ने दी सफाई

ऑडियो में MLA का रोशन नाम के व्यक्ति से बातचीत बताई जा रही है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद MLA शेष राज ने जांजगीर में प्रेस वार्ता ली और ऑडियो को अपना होने से इनकार किया। साथ ही इसे AI एडिट कर बदनाम करने की साजिश बताई। उन्होंने कांग्रेस के ही कुछ नेताओं का हाथ होने का भी आरोप लगाया है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़ राजनीति