मनोरंजन डेस्क :- सूरज आर. बड़जात्या की आने वाली म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर ये प्रेम मोल लिया अपने म्यूजिक को खास अंदाज में पेश करने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स और म्यूजिक लेबल 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में एक खास म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान कंपोजर हिमेश रेशमिया करीब 25 म्यूजिशियंस के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे।
यह भी पढ़ें…. Trend-सिर्फ एक क्लिक से बनाएं 70s, 80s और 90s के धांसू विंटेज लुक्स – unique 24 news
इस खास शाम में ये प्रेम मोल लिया के बहुप्रतीक्षित टाइटल ट्रैक को भी लॉन्च किया जाएगा। आम डिजिटल सॉन्ग लॉन्च से अलग, मेकर्स फिल्म के म्यूजिक को एक लाइव एक्सपीरियंस के जरिए दर्शकों के सामने पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। हिमेश रेशमिया म्यूजिशियंस के साथ स्टेज पर लाइव परफॉर्म करेंगे और दर्शकों को पहली बार फिल्म के संगीत की झलक सुनने को मिलेगी।
यह शाम इसलिए भी खास है क्योंकि राजश्री प्रोडक्शंस का संगीत के साथ हमेशा से खास रिश्ता रहा है। ये प्रेम मोल लिया को भी एक म्यूजिकल फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें संगीत की अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि हिमेश रेशमिया ने फिल्म के लिए सात गाने कंपोज किए हैं। इन गानों को सरल, सुरीला और दर्शकों से जुड़ने वाला रखने की कोशिश की गई है, जैसा कि सूरज बड़जात्या की फिल्मों के संगीत में हमेशा देखने को मिला है।
हिमेश रेशमिया और सूरज बड़जात्या एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों प्रेम रतन धन पायो के लिए साथ आए थे। ये प्रेम मोल लिया में आयुष्मान खुराना और शरवरी पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है और इसे राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


