मुंबई :- पंकज उधास के निधन की खबर ने सभी को दुखी कर दिया है | उनके निधन पर गम में डूबे हैं सेलेब्स और उनके फैन्स | पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में उनका निधन हुआ। उनकी मौत ने प्रशंसकों को हिला दिया और पूरे बॉलीवुड में जैसे मातम सा पसर गया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैन्स तक शोक व्यक्त कर रहे हैं।
मुंबई के अस्पताल में चल रहा था इलाज
मिली ख़बरों के मुताबिक, पंकज उधास को कैंसर था। वह कुछ वक्त से प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे थे। रिपोर्ट्स हैं कि वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें….सफल रहा ‘मन की बात’ के 110वीं कड़ी का प्रसारण -unique 24 news (unique24cg.com)
सेलेब्स और फैन्स के रिएक्शन
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, मेरे बचपन के बहुत अहम हिस्सा रहे पंकज उधास आज नहीं रहे।मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा। जब से पता चला कि वह नहीं रहे मेरा दिल रो रहा है। आपका बहुत शुक्रिया। ओम शांति।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक
हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं। वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं।
उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।
पंकज उधास के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि लंबी बीमारी के बाद 26 फरवरी को उनका निधन हो गया। हालांकि उनके चाहने वालों को इस बीच नहीं पता चला कि वह किस बीमारी से जूझ रहे थे। अब कुछ रिपोर्ट्स में पता चला है कि पंकज उधास को कैंसर था और काफी समय से वह इलाज करवा रहे थे।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए,
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें