Site icon unique 24 news

महिला ने महिला को भरे बाजार किया अर्धनग्न : तांडव देख सिहर उठा इलाका

उन्नाव :- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में पूर्व महिला ग्राम प्रधान पर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें… बस में लगी भीषण आग…! चालक की सूझबूझ से बची 50 यात्रियों की जान… – unique 24 news

पति से प्रेम संबंध पर विवाद

जानकारी के अनुसार, शादीपुर गांव की पूर्व महिला ग्राम प्रधान बबली देवी कथित तौर पर अपने पति से जुड़े प्रेम संबंधों को लेकर गुस्से में थी। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उन्होंने एक महिला को उसके शरीर से साड़ी को खींच कर निकाली फिर उसी साड़ी से खंभे में बांधकर पीटा। पीड़िता के बाल नोचकर उसे जमीन पर गिराया गया और साड़ी उतारकर करीब दो मिनट तक थप्पड़ों से मारपीट की गई।

घटना के दौरान पीड़ित महिला लगातार मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोग दबंगई के आगे मूक दर्शक बने रहे और किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में दबंगई और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

Exit mobile version