CG Teacher Promotion: 193 में 185 ने पदोन्नति पर दी पूरी सहमति

CG Teacher Promotion: 193 में 185 ने पदोन्नति पर दी पूरी सहमति

CG Teacher Promotion: छत्तीसगढ़ में व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग आयोजित की गई। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर में आयोजित काउंसिलिंग में 209 अभ्यर्थियों में से 193 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति 92.34 प्रतिशत रही।

Read also:- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक, पीएम जनमन आवास ने बदली रोन्हू के परिवार की जिंदगी

काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई। प्रक्रिया शुरू होने से पहले उपस्थित अभ्यर्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत विषयवार काउंसिलिंग कराई गई।

हिंदी विषय में 74 अभ्यर्थियों में से 68 उपस्थित हुए और सभी 68 ने पदस्थापना के लिए सहमति दी। अंग्रेजी में 35 में से 29 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें 24 ने सहमति दी, 3 असहमत रहे और 2 ने पदोन्नति से इनकार किया।

वहीं संस्कृत विषय में 50 में से 48 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें 47 ने सहमति दी और एक ने पदोन्नति से इनकार किया। गणित में 50 में से 48 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 46 ने सहमति दी, जबकि एक असहमत रहा और एक ने पदोन्नति से इनकार किया।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद विषयवार पदोन्नत व्याख्याताओं की काउंसिलिंग सूची 25 सितंबर 2026 को विभागीय पोर्टल पर अपलोड की गई थी। काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चयनित विद्यालयों में पदस्थापना के लिए पदांकन आदेश प्राप्त किए जा रहे हैं।

 

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

छत्तीसगढ़