CG News: छत्तीसगढ़ में 6 नए भवनों को मंजूरी, ₹2.70 करोड़ होंगे खर्च

CG News: छत्तीसगढ़ में 6 नए भवनों को मंजूरी, ₹2.70 करोड़ होंगे खर्च

रायपुर। Women And Child Development: छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को मजबूत करने के लिए छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवन निर्माण को मंजूरी दी गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से स्वीकृत इन भवनों पर कुल 2 करोड़ 70 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सूरजपुर, रायगढ़ और बीजापुर जिले में विभागीय योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।राज्य शासन की स्वीकृति के अनुसार नए भवन सूरजपुर जिले के भैयाथान और ओड़गी, रायगढ़ जिले के तमनार तथा बीजापुर जिले के बीजापुर, उसूर और भोपालपटनम में बनाए जाएंगे। प्रत्येक भवन के लिए 45 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Read also:- CG DA Hike: कर्मचारियों के DA में 2% वृद्धि पर अपडेटunique 24 news

वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में 67 लाख 72 हजार 500 रुपये जारी करने की सहमति दी गई है। अगली किस्त के प्रस्ताव के साथ पहली किस्त के उपयोग का प्रमाण-पत्र और निर्माण कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का विवरण प्रस्तुत करना होगा।

परियोजना-सह-संसाधन केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के संचालन, कर्मचारियों के समन्वय और सेवाओं की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नए भवन बनने से विभागीय कार्यों के संचालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों में निर्धारित व्यय सीमा और वित्तीय नियमों का पालन करना होगा।

देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….

Unique 24 Bharat – YouTube

छत्तीसगढ़