बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के तहसीलदारों का समर्थन मिल गया है। 13 अक्टूबर से पीवी एप के विरोध के साथ वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसी मांगों को लेकर पटवारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे अपने साथियों के साथ बलौदाबाजार के दशहरा मैदान स्थित धरनास्थल पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।
‘पटवारियों की मांगें जायज, शासन तत्काल करे समाधान’
Read also:- CG Politics: राज्यसभा पैनल और रैलियों पर भाजपा की बैठकunique 24 news
धरनास्थल पर पहुंचे पेखन टोण्डे ने कहा कि पटवारियों की मांगें जायज हैं और शासन इन्हें तत्काल पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति दूर करना और पदोन्नति देना कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। यदि शासन इस विषय पर संघ से राय मांगता है, तो वे तत्काल समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
टोण्डे ने कहा कि गिरदावरी राजस्व विभाग का काम है और विभागीय कर्मचारी इसे पूरी ईमानदारी से करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संवेदनशील बताते हुए उम्मीद जताई कि वे पटवारियों की मांगों पर जल्द संज्ञान लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पटवारियों का आंदोलन केवल उनका आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों से भी जुड़ा मुद्दा है। पटवारी संघ के संरक्षक कृष्ण कुमार मिरी ने कहा कि पीवी एप में काफी हद तक सुधार हुआ है, लेकिन वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इन मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।मिरी ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। तहसीलदारों के समर्थन के बाद पटवारियों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
देश दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें….


